Anupamaa को अमेरिका पहुंचाकर भी TRP नहीं बटोर पाएंगे मेकर्स, नया प्रोमो देख लोग बोले- अनुज नहीं तो शो नहीं

Anupamaa New Promo Fans Reaction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' का नया प्रोमो आया है, जिसमें अनुपमा अमेरिका में नजर आई।

Anupamaa New Promo Fans Reaction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'अनुपमा' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। हालांकि शो की टीआरपी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा गिर गई है। ऐसे में मेकर्स ने इसे उठाने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। 'अनुपमा' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसमें अनुपमा अमेरिका में दिखाई दी। हैरत की बात तो यह है कि अनुपमा को अमेरिका पहुंचाकर भी मेकर्स लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाए।

End of Feed