टीवी मसाला

Anupama: अनुपमा ने अमेरिका में बसाई नई दुनिया, अनुज से हुई हमेशा-हमेशा के लिए दूर

Anupama New Promo: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में नए ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने सीरियल में और भी मसाला लगाने के लिए एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसे देख अब हर कोई हैरान है।

Image

Anupama New Promo

Anupama New Promo: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को सीरियल की बेहतरीन कहानी ने बांधे हुआ है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी ने सभी को नानी याद दिला दी हैं। इसी के साथ सीरियल के करंट ट्रैक में मालती देवी अनुज और अनुपमा को अलग करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरह शाह परिवार की हालत बेहद खराब है। अब हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो की आने वाली कहानी को लेकर एक नया प्रोमो शेयर किया है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupama) के प्रोमो में दिखाया गया की अनुपमा अनुज और परिवार से दूर अमेरिका में जा कर बस गई है। साथ ही याद में उसे छोटी अनु की आवाज सुनाई देती है। अनुपमा में अमेरिका में एक कॉफी शॉप में काम कर रही है। हालांकि ये कब और कैसे होगा ये तो सीरियल के साथ बढ़ती कहानी में पता लगेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article