टीवी मसाला

Anupamaa: TRP बढ़ाने के लिए राजन शाही ने कराई इन 2 स्टार्स की एंट्री, प्रेम के चाचा-चाची बन मचाएंगे तूफान

Anupamaa These 2 Stars Enter In Rupali Ganguly Show: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही सीरियल में दो नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है, जो रुपाली गांगुली के शो में प्रेम के चाचा-चाची के रूप में नजर आएंगे।

Image

'अनुपमा' में होगी इन दो स्टार्स की एंट्री

Anupamaa These 2 Stars Enter In Rupali Ganguly Show: स्टार प्लस के दमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में कहानी जल्द ही नया मोड़ लेने वाली है। दरअसल, अनुपमा में प्रेम के परिवार की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद कहानी बिल्कुल नया रुख ले लेगी। अभी तक कई टीवी स्टार्स का नाम रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) के लिए सामने आ चुका है। जहां पहले राहिल आजम, जालक देसाई और अल्का कौशक का नाम सामने आया था। वहीं अब दो और स्टार्स का नाम 'अनुपमा' के लिए सामने आया है, जो रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' में कदम रखकर इसकी टीआरपी को नया रूप दे सकते हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाले उन दो स्टार्स का नाम मजहर सैय्यद और शिवानी चक्रवर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' में ये दो स्टार्स प्रेम के चाचा-चाची का रोल अदा करेंगे। बता दें कि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में कोठारी परिवार की एंट्री होगी, जो कि प्रेम का अपना परिवार होगा। लेकिन प्रेम किसी न किसी वजह से अपने परिवार से दूर भाग रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में कोठारी परिवार की एंट्री के बाद प्रेम की जिंदगी क्या नया मोड़ लेती है और सच सामने आने के बाद अनुपमा का क्या रिएक्शन होगा।

'अनुपमा' में होने वाला है ये धमाका

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही महाधमाका होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को कोठारी परिवार का ऑर्डर मिलेगा। लेकिन अनुपमा उस परिवार का ऑर्डर पूरा कर पाए, उससे पहले ही मंदिर के पास उसका प्रेम की मोटी बा से झगड़ा हो जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article