This Actor To Enter As New Toshu In Anupamaa Will Replace Gaurav Sharma: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का नंबर 1 शो 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में तो टॉप पर पहुंचाया ही हुआ है। साथ ही शो दर्शकों के दिलों-दिमाग में भी बसा हुआ है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में 15 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कई नए सितारों की शो में एंट्री होगी। जहां पुराने कलाकारों को हटा दिया जाएगा तो वहीं नए कलाकार एक साथ 'अनुपमा' का हिस्सा बनेंगे। बीते दिन आद्या और परी के किरदार के लिए टीवी एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया था। वहीं अब तोषू के किरदार के लिए भी एक्टर का नाम सामने आया है।
'अनुपमा' (Anupamaa) में ये एक्टर 15 साल के लीप के बाद कदम रखेगा और तोषू बनकर सबका दिल जीतेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि मनीष नागदेव हैं, जो पहले भी कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। 'अनुपमा' में ये 15 साल के लीप के बाद पारितोष बन सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि 'अनुपमा' को लेकर खबर थी कि 'उडारियां' फेम अलीशा परवीन शो में बतौर आद्या कदम रख सकती हैं।
'अनुपमा' में लीप के बाद लीड बनेगी ये एक्ट्रेस
'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप के बाद लीड किरदार आद्या नहीं होगी। बल्कि शिवांगी जोशी का नाम शो के लिए सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी बतौर लीड एक्ट्रेस 'अनुपमा' का हिस्सा बन सकती हैं।
