Anuapamaa To Take Revenge From Samar Killers: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में हाल ही में बड़ा मोड़ आया है। दरअसल, शो में समर की मौत हो गई है, जिसका इल्जाम अनुज के सिर पर आया है। लाडले बेटे की मौत से अनुपमा को भी तगड़ा सदमा लगा है। वहीं शो में आए इस ट्विस्ट पर अब राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।
राजन शाही (Rajan Shahi) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) के सिलसिले में बात करते-करते शो में आने वाले ट्विस्ट भी फैंस के सामने खोल दिये। राजन शाही ने 'अनुपमा' में समर की मौत के बारे में बात करते हुए कहा, "एक मां के लिए यह सबसे बड़ा दर्द होता है। लेकिन हादसा कोई वक्त और तारीख देखकर नहीं आता।" राजन शाही ने 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, "अनुपमा बेटे की मौत से कभी उबर नहीं पाएगी। लेकिन इस गम के साथ जिएगी और समर के कातिलों के खिलाफ आवाज भी उठाएगी।"
अनुज और अनुपमा में बढ़ेगी दूरी
बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में समर की मौत के बाद कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा अनुज से अपनी दूरी बढ़ा लेगी। शो का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसमें अनुपमा अपने पति से कहती नजर आई कि मैं जब-जब आपको देखती हूं मुझे मेरा बेटा याद आता है।
'अनुपमा' में फिर होगी सागर पारेख की एंट्री
'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का तड़का यहीं खत्म नहीं होता। खबरों की मानें तो शो में सागर पारेख की दोबारा एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
