टीवी मसाला

Anupamaa-YRKKH Mahasangam: USA में एक-दूजे का सहारा बनेंगे अनुपमा-अभिरा, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

Anupamaa And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mahasangam: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लीप के बाद मानो सो में नई जान आ गई हो। खास बात तो यह है कि टीआरपी को डबल करने के लिए मेकर्स इसका महासंगम एपिसोड लाने वाले हैं।

Image

'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा महासंगम

Anupamaa And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mahasangam: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि शो की टीआरपी बीते कुछ वक्त से बेहद खराब आ रही थी, जिसे सुधारने के लिए मेकर्स लीप ले आए। हालांकि 'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप आने के बाद न केवल इसकी कहानी बदली, बल्कि इसकी टीआरपी रेटिंग में भी बदलाव हुआ। लेकिन मेकर्स की कोशिश यहीं नहीं रुकी। वे इसकी टीआरपी को दोगुनी करने के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ महासंगम एपिसोड ला रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का महासंगम एपिसोड होगा, जिसमें अनुपमा और अभिरा एक-दूजे से अमेरिका में मिलेंगे। खास बात तो यह है कि इसकी शूटिंग केपटाउन में होगी। जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान, रोहित और रूही साथ में अमेरिका अपने हनीमून के लिए जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात अमेरिका में अपने सपने पूरे करने आई अनुपमा और अनुज से होगी।

यूं तो मेकर्स ने 'अनुपमा' (Anupamaa) के अमेरिका वाले ट्रैक के लिए सेट गोरेगांव फिल्म सिटी में ही तैयार किया था। लेकिन अब शो में रंग भरने के लिए मेकर्स 'अनुपमा' के साथ-साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग भी केपटाउन में करेंगे। खबरों के मुताबिक, दोनों ही शो की स्टार कास्ट जनवरी के अंत तक केपटाउन के लिए उड़ान भर सकती है। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

इन सबसे इतर'अनुपमा' (Anupamaa) के अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो शो में देखने को मिलेगा कि अनुज को अमेरिका में अनुपमा की मौजूदगी का इशारा मिलेगा। वहीं छोटी अनु कोशिश करेगी कि अनुज जल्द से जल्द श्रुति से शादी कर ले।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article