Anupamaa Maha Twist, One More Death Will Devastate Family: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन रुपाली गांगुली का "अनुपमा' इन दिनों टीआरपी में लुढ़का हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इसे दुरुस्त करने के लिए मेकर्स भी खूब दांव-पेंच खेल रहे हैं। 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही सीरियल में एक और मौत दस्तक देने वाली है। इतना ही नहीं, इस मौत के कारण अनुपमा का परिवार फिर से तो उजड़ ही जाएगा, साथ ही एक बार फिर से अनुपमा को अपनी नई शुरुआत करनी पड़ेगी। 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले इस ट्विस्ट के बारे में इससे जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही एक ऐसा हादसा होने वाला है कि इससे किसी एक शख्स की जान चली जाएगी। ऐसे में अनुपमा सीरियल में कुछ वक्त का लीप आएगा, जो एक साल या इससे ज्यादा का हो सकता है। इस लीप के बाद अनुपमा गोवा चली जाएगी और वहां रहकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी। 'अनुपमा' में होने वाली मौत के बाद अनुपमा पूरी तरह से फिर से अकेली पड़ जाएगी और उसे नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करनी पड़ेगी।
प्रार्थना की होगी 'अनुपमा' में मौत
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया था कि अनुपमा सपना देखती है कि प्रार्थना अपनी बेटी के साथ खुदकुशी कर लेती है। लेकिन तभी उसकी आंख खुल जाती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रार्थना की 'अनुपमा' में मौत हो सकती है, जिससे दोनों परिवार एक बार फिर से शोक में डूब जाएंगे। बता दें कि इससे पहले ही आर्यन की मौत के कारण अनुपमा अकेली पड़ गई थी और उसे मुंबई में रहकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करनी पड़ी थी।
जल्द 'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट
बता दें कि रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द दिखाया जाएगा कि प्रेरणा प्रेम पर डोरे डालने की कोशिश करेगी, साथ ही उसे आई लव यू भी कहेगी। लेकिन ये सब अनुपमा देख लेगी और उसे सबक सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
