Anupamaa Baa to Die In Upcoming Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहा है। शो की टीआरपी रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स भी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही अनुपमा अमेरिका की उड़ान भरने वाली है, लेकिन उससे पहले उसकी जिंदगी में कई बड़े हादसे होने वाले हैं। प्रोमो वीडियो को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुपमा, अनुज और छोटी से अलग हो जाएगी। वहीं अब ये भी अटकलें लग रही हैं कि अनुपमा के घर में फिर से मौत का साया आएगा।
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण को 'कॉम्पिटिशन' नहीं मानतीं आलिया भट्ट, करण के शो में कही ये बात
'अनुपमा' (Anupamaa) की स्टोरी में नया तड़का देखने के लिए फैंस भी बेताब नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में बा के ऊपर मौत का साया मंडराएगा। खबर के मुताबिक, वनराज पुनर्सुधार केंद्र जाने का फैसला करेगा। बा उसे रोकने की कोशिश करेंगी और काव्या के साथ रहने की सलाह देंगी। लेकिन वनराज उनकी एक नहीं सुनेगा और अपनी मां को छोड़कर चला जाएगा। दूसरी ओर बा डिंपल की प्रेग्नेंसी को लेकर उसे ताने मारेंगी। साथ ही डिंपल और तपिश के रिश्ते पर भी सवाल उठाएंगी।
'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में देखने को मिलेगा कि डिंपल बा के ताने बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगी, "आप अकेले ही रहने के लायक हो।" डिंपल की बातें सुनकर बा को दिल का दौरा पड़ेगा। ऐसे में अनुमान लग रहा है कि समर के बाद अनुपमा के घर में बा की मौत होएगी। हालांकि इन अपकमिंग ट्विस्ट पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा गया है।
