टीवी मसाला

Jennifer Winget ने 'दिल मिल गए' के 14 सालों बाद थामा करण वाही का हाथ, अब पर्दे पर करेंगी धांसू वापसी

Jennifer Winget To Make Comeback With Karan Wahi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने 'दिल मिल गए' के 14 सालों बाद करण वाही का हाथ थामा है।

Image

जेनिफर विंगेट और करण वाही 14 सालों बाद फिर से आए साथ

Jennifer Winget To Make Comeback With Karan Wahi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। टीवी पर उनकी वापसी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लेकर कई बार खबर भी आई थी कि वह एकता कपूर के शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी। इन सबसे इतर खास बात तो यह है कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण वाही (Karan Wahi) के साथ अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए जेनिफर विंगेट और करण वाही ने तैयारियां भी जोरों-शोरों पर शुरू कर दी है।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण वाही ने 'दिल मिल गए' के 14 सालों बाद फिर हाथ मिलाया है। जेनिफर विंगेट और करण वाही (Karan Wahi) ने अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वे अनिरुद्ध राजदेरकर के साथ पोज देते दिखाई दिये। करण वाही ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "करीब 14 सालों बाद, हम वापिस आ गए हैं। सभी 'दिल मिल गए' के बच्चों के लिए जो अब बच्चे नहीं रहे होंगे।" जेनिफर विंगेट और करण वाही की तस्वीरें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

दो बहनों की प्रेम कहानी होगी जेनिफर और करण का अपकमिंग शो

मीजिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण वाही का ये शो टीवी पर रिलीज न होकर ओटीटी पर रिलीज होगा। इस शो में जेनिफर विंगेट के साथ-साथ रीम शेख (Reem Sheikh) भी अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो ये शो दो बहनों की प्रेम कहानी होने वाली है। हालांकि ये देखना होगा कि शो लोगों को इंप्रेस कर पाता है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article