Anupamaa: अनुपमा से नहीं श्रुति से दोबारा शादी करेगा अनुज, Maan फैंस का टूटा दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2024, 12:19 PM IST

Anupamaa: अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में अनुज जल्द श्रुति से शादी करने वाले हैं। इसके बारे में अनुपमा को कुछ नहीं पता है। मान फैंस को लगा था कि दोनों की पहली मुलाकात के बाद सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। अमेरिका में अनुज-अनुपमा के मिलने के बाद से मान फैंस को लगने लगा था कि दोनों जल्द साथ दिखेंगे। लेकिन दर्शकों को अभी इस पल के लिए इंतजार करना होगा। शो में अनुज श्रुति से शादी करने वाला है। लेकिन उसके दिल में आज भी सिर्फ अनुपमा के लिए प्यार है। लेटेस्ट एपिसोड में श्रुति जोशी बेन को अपने मंगेतर अनुज से मिलवाती है। इस बात को जानने के बाद मान फैंस काफी इमोशनल हो गए।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को समझ आ जाएगा की यशदीप को अनुपमा के लिए फीलिंग्स है। वहीं, बीजी भी अनुपमा को अपने घर की बहू बनाना चाहती हैं। इधर तोषू अपनी मां का खर्च नहीं उठाना चाहता है क्योंकि अमेरिका में इलाज महंगा है। अपने बच्चों का ऐसा रवैया देखकर अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती हैं।

अनुपमा के इमोशनल सीन ने जीता लोगों का दिल

अनुपमा के पिछले एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अनुपमा को शब्दों की जरूरत नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, अनुपमा हर मुश्किल को आसानी से हल कर लेगी। तीसरे यूजर ने लिखा, अनुपमा को शब्दों को जरूरत नहीं है वो कमाल हैं। रुपाली गांगुली को इस शो से घर-घर में पहचान मिली हैं। इससे पहले रुपाली ने साराभाई वर्सेज साराभाई में ऑइकोनिक रोल प्ले किया था।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed