Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा शुरू करेगी कॉलेज का सफर, अपनी पत्नी का अधूरा सपना पूरा करेगा अनुज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:15 AM IST

Anupamaa Upcoming Twist Update: एक तरफ जहां पाखी और अधिक की वजह से अनुपमा परेशान है। वहीं अब अनुज को अनु के अधूरे सपने के बारे में पता चलेगा, जिसे पूरा करने के लिए वह एड़ी चोटी का जोर लगा देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाखी और अधिक की वजह से परेशान है अनुपमा।
  • शो में चलने वाला है पाखी-अधिक की शादी का ट्रैक।
  • अनुज की वजह से अपना सपना पूरा करेगी अनुपमा।

Anupamaa Upcoming Twists In Hindi: टीवी पर अनुपमा की बादशाहत जारी है। इस सीरियल में अब एक से बढ़कर एक ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां पाखी अधिक के जाल में फंसती जा रही है, वहीं अनुपमा को अपने बेटी की बहुत चिंता हो रही है। वह जानती है कि अधिक पाखी का जीवनसाथी बनने के लायक नहीं है, लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि शाह परिवार के बड़े सदस्य अब पाखी और अधिक की शादी की तैयारी करने लगेंगे। इसी बीच यह देखा जाएगा कि अनुज को अनुपमा के अधूरे सपने के बारे में पता चलेगा, जिसके बाद वह उसे पूरा करने के लिए अनु का साथ देते हुए नजर आएगा। इसी के साथ अनुपमा की जिंदगी में एक और अध्याय जुड़ जाएगा।

Anupamaa Upcoming Twist

Anupamaa Upcoming Twist

अब तक अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा गया कि पाखी अनुपमा के सामने खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश करती है। फिर अधिक और पाखी यह खुलासा कर देते हैं कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब आने वाले एपिसोड में यह देखने को मिलेगा कि पाखी और अधिक के रिश्ते की वजह से शाह और कपाड़िया घर में भूचाल आ जाएगा फिर दोनों परिवार पाखी और अधिक की शादी करवाने में जुटेगा। इसी बीच पाखी और अनुपमा के बीच में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

End of Feed