टीवी मसाला

Anupamaa: काव्या बन 'अनुपमा' में धाक जमाएंगी गुरदीप पुंज? शो में एंट्री करने की बात पर तोड़ी चुप्पी

Gurdeep Punj Breaks Silence On Entering In Anupamaa: रुपाली गांगुली का धमाकेदार शो 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। खबर है कि जल्द ही इसमें गुरदीप पुंज की एंट्री होने वाली है, जो काव्या के तौर पर नजर आएंगी। लेकिन अब उन्होंने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'अनुपमा' में कदम रखेंगी गुरदीप पुंज?

Gurdeep Punj Breaks Silence On Entering In Anupamaa: रुपाली गांगुली का धमाकेदार शो 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में तो टॉप पर बना ही हुआ है, साथ ही छोटे पर्दे पर भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 'अनुपमा' में लगातार ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जो इसकी कहानी को भी दिलचस्प बना रहे हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि जल्द ही इसमें गुरदीप पुंज की एंट्री होने वाली है। वह इस शो में बतौर काव्या नजर आएंगी। लेकिन अब इस मामले पर खुद गुरदीप पुंज ने चुप्पी तोड़ी है, साथ ही 'अनुपमा' में एंट्री की बात से पर्दा उठाया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) के सिलसिले में इंडिया फोरम ने गुरदीप पुंज से जुड़कर खबर का सच जानने की कोशिश की। वहीं गुरदीप पुंज ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मैं नहीं जानता हूं कि ये खबर कहां से आ रही है। मुझे शो के लिए अभी तक अप्रोच भी नहीं किया गया है।" बता दें कि 'अनुपमा' से कुछ ही दिनों पहले मदालसा शर्मा का पत्ता कटा है। उन्होंने शो में काव्या का किरदार निभाया था। ऐसे में अब 'अनुपमा' में काव्या की दोबारा वापसी होगी भी या नहीं, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

'अनुपमा' में आएगा 15 साल का लीप

'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि इसमें 15 साल का लीप आने वाला है। शो से जुड़े सूत्र ने मीडिया संग बातचीत में कहा था कि राजन शाही नए किरदार की एंट्री के साथ 'अनुपमा' की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि छोटी अनु नहीं बल्कि काजल नाम का किरदार 'अनुपमा' में लीप के बाद लीड बनेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article