Bigg Boss 18: अनुपमा से अलग होने के बाद सुंधाशु पांडे लगाएंगे सलमान खान के शो में हाजिरी, मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले!!

Sudhanshu Pandey in BB 18: टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने हाल ही में अनुपमा को अलविदा कहा है। इस बीच उनको लेकर ये खबर सामने आ रही है कि वो बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं।

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 का काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर में ये शो शुरू होने वाला है। हालांकि मेकर्स अभी से ही टीवी स्टार्स को इस शो के लिए अप्रोच करने लगे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है, बिग बॉस के मेकर्स ने इस पॉपुलर टीवी एक्टर को फाइनल कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विस्तार से...

MixCollage-30-Aug-2024-08-59-AM-6530

बिग बॉस 18 में दिखेंगे सुधांशु पांडे

टीवी स्टार सुधांशु पांडे ने हाल ही में राजन शाही के शो अनुपमा को छोड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजनीति के कारण सुधांशु शो से अलग हो गए। इसके बाद सुधांशु और राजन शाही ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि सुधांशु पांडे, बिग बॉस 18 के लिए पक्का हो गए हैं। एक सूत्र ने बताया है कि सुधांशु ने एक नए रियलिटी शो को साइन किया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशयल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सुधांशु पांडे, बिग बॉस 18 में दिखाई देंगे या नहीं।

End of Feed