Anupamaa से निकलते ही चमकी सागर पारेख की किस्मत, अब सलमान खान के Bigg Boss 17 में मारेंगे धांसू एंट्री

Anupamaa Fame Sagar Parekh To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो के लिए शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सागर पारेख को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Anupamaa Fame Sagar Parekh To Enter In Bigg Boss 17: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई दिनों से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। हाल ही में 'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिला कि समर की मौत हो गई, जिससे पूरे शाह परिवार में मातम पसरा हुआ है। समर की मौत के कारण सागर पारेख को भी रातों-रात 'अनुपमा' से बाहर होना पड़ा। लेकिन खास बात तो यह है कि अब उन्हें सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अप्रोच किया गया है।

End of Feed