टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हर्षद चोपड़ा की जगह लेने के लिए तैयार हैं Fahmaan Khan! अटकलों के बीच बताया सच

Fahmaan Khan On Replacing Harshad Chopda In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें लीप आ सकता है, जिसके बाद फहमान खान हर्षद चोपड़ा की जगह लेंगे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कदम रखने के लिए तैयार हैं फहमान खान

Fahmaan Khan On Replacing Harshad Chopda In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर खबर है कि इसमें जल्द ही लीप आ सकता है, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शो को छोड़ देंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर यह भी खबर थी कि एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) हर्षद चोपड़ा को रिप्लेस करते नजर आएंगे। इस मामले पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

फहमान खान (Fahmaan Khan) ने 'इमली' के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता और इसके बाद वह 'धर्मपत्नी' में भी बतौर रवि रंधावा नजर आए। 'धर्मपत्नी' के बंद होने के बाद यह अटकलें लग रही थीं कि फहमान खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हर्षद चोपड़ा को रिप्लेस करेंगे। इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें अभी तक शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। फहमान खान ने इस सिलसिले में कहा, "कुछ नहीं हुआ। मुझसे तो कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ। मेरे मैनेजर ने बात की होगी, नहीं की होगी, मुझे पता नहीं है। क्योंकि वह मुझे सारी चीजें नहीं बताता। मेरा मैनेजर तब ही मुझसे कुछ कहता है, जब कुछ बहुत जरूरी हो। ऐसे में मुझे अभी तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो मैं इसपर कुछ कह भी नहीं सकता।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए सामने आया था करण कुंद्रा और शहीर शेख का नाम

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर यह भी खबर थी कि लीप के बाद इसमें करण कुंद्रा एंट्री कर सकते हैं। लेकिन यह बात पूरी तरह अफवाह साबित हुई। इसके बाद शहीर शेख का नाम भी शो के लिए सामने आया था, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स नए चेहरों को शो में कास्ट करना चाहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article