टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में झंडे गाड़ेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, शिव और निमृत को देंगी कांटे की टक्कर!

Priyanka Chahar Choudhary Approached For Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि उन्हें 'झलक दिखला जा 11' के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

झलक दिखला जा 11 में एंट्री मारेंगी प्रियंका चाहर चौधरी

Priyanka Chahar Choudhary Approached For Jhalak Dikhhla Jaa 11: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' में रंग जमाने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी लाखों लोगों के दिलों पर छा गईं। 'बिग बॉस' के बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें कई शोज के ऑफर भी मिले, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी में भी हाथ नहीं आजमाया। खास बात तो यह है कि अब प्रियंका चाहर चौधरी को 'झलक दिखला जा 11' के लिए अप्रोच किया गया है।

इन दिनों प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रही हैं। एकता कपूर के अपकमिंग शो 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए भी उनका नाम सामने आया था, लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें अभी तक शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया। वहीं अब प्रियंका चाहर चौधरी का नाम 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए सामने आया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शो की खातिर एक्ट्रेस से संपर्क किया है। उनके और मेकर्स के बीच में बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक प्रियंका ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। अगर वह इसके लिए हामी भरती हैं तो 'बिग बॉस 16' के बाद यह प्रियंका का दूसरा रिएलिटी शो होगा।

हालांकि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) को लेकर अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) या फिर मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा 'बिग बॉस 16' के शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलुवालिया और सुंबुल तौकीर खान को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसे में अगर चारों ही शो में कदम रखते हैं तो 'बिग बॉस 16' के बाद यहां भी उनकी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article