टीवी मसाला

'ये उनका चरित्र बताता है...'- रुपाली गांगुली के मानहानि केस पर सौतेली बेटी ने निकाली भड़ास, पिता पर भी कसा तंज

Esha Verma Reaction On Rupali Ganguly Defamation Case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के खिलाफ उनकी सौतेली बेटी ने मीडिया में काफी कुछ कहा था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस कर दिया। इस मामले पर अब ईशा वर्मा ने फिर से भड़ास निकाली है।

Image

रुपाली गांगुली के मानहानि केस पर फूटा ईशा का गुस्सा

Esha Verma Reaction On Rupali Ganguly Defamation Case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली बीते कुछ दिनों पहले अपनी सौतेली बेटी के कारण चर्चा में आ गई थीं। रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और घर तोड़ने का आरोप लगाया था। यहां तक कि ईशा वर्मा का ये भी कहना था कि रुपाली गांगुली ने उनकी मां के जेवर चुराए, साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। ईशा वर्मा के इन आरोपों को लेकर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सौतेली बेटी पर मानहानि का केस कर दिया था। इसके बाद ईशा वर्मा ने अपना सोशल मीडिया एकाउंट भी प्राइवेट कर लिया था। लेकिन अब ईशा वर्मा ने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और रुपाली गांगुली के साथ-साथ पिता अश्विन के वर्मा को भी आड़े हाथों लिया है।

'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने इस बारे में कहा, "मैं ईशा वर्मा हूं और इस महीने की शुरुआत में मैंने अपनी निजी कहानी साझा करने का एक कड़ा फैसला किया था। इस कहानी में मेरे पिता और मेरे कुछ अनुभव शामिल थे। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं। इन चीजों के बारे में बात करना मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन ये मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट बन गया। ये चीज सफाई, शांति और मुक्ति लेकर आया। मुझे पता था कि ये चीज मेरे दोस्तों और प्रियजनों पर कैसा असर डालेगी और मैंने इस मामले को बहुत अच्छे से हैंडल भी किया।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने इस बारे में आगे कहा, "बीते 24 सालों से मैं इस सच्चाई में उलझी हुई थी, जिससे मैं भाग नहीं सकती थी। मेरा इरादा किसी को चोट पहुंचाना नहीं, बल्कि उन अनुभव पर प्रकाश डालना था, जो मैंने किया है। जिंदगी के एक अहम हिस्से को साझा करने और सच बताने के लिए एक बच्चे को सजा नहीं मिलनी चाहिए। एक व्यस्क होने के बाद भी मैं अपने पिता की बेटी हूं। लेकिन मेरे बयान की ओर उनका रिएक्शन बहुत ही हताश करने वाला, निर्दयी था, जो उनका किरदार भी बताता है। मैं कोई अजनबी नहीं थी जो किसी के बारे में यूं ही बोल रही थी, बल्कि वो इंसान थी जो परिवार के नाते इन चीजों से प्रभावित हुई थी।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी अपने बयान में किसी नाबालिग पर सवाल नहीं उठाए। यहां ईशा वर्मा का मतलब रुपाली गांगुली के बेटे रुद्रांश से था। ईशा वर्मा ने पोस्ट में लिखा, "मैंने अपने बयान में किसी भी नाबालिग को शामिल नहीं किया। जो मैंने साझा किया वो तथ्य था। मुझे एक शादी के बारे में पता चला जो फरवरी, 2013 में 6 तारीख को हुई थी। लेकिन बाद में सामने आया कि उसी साल 25 अगस्त को वे एक बच्चे के मां-बाप बने हैं। मैंने केवल अपने अनुभव बताए हैं और दो लोगों के बारे में ही बात की थी।"

ईशा वर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि अब वह मामले को लेकर कोई भी इंटरव्यू नहीं देंगी, साथ ही ये रुपाली गांगुली से जुड़े मुद्दे पर उनका आखिरी बयान था। ईशा वर्मा ने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने वालों का भी शुक्रिया अदा किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article