टीवी मसाला

Anupama Promo: अनुज-आध्या को मिलवाकर मौत के द्वार चली जाएगी अनुपमा, क्या एक होने से पहले ही बिखर जाएगा परिवार?

Anupama Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा लगभग सभी के पसंदीदा शो में से एक हैं। अभी आज मेकर्स ने शो का नया प्रमो जारी किया है जिसमें जन्माष्टमी के दिन बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं

Image

Anupama New Promo

Anupama New Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा से टॉप पर बना हुआ है। हालांकि बीच में अनुपमा कट रेटिंग ,एन गिरावट आई थी लेकिन मेकर्स द्वारा लाए गए ट्विस्ट ने शो को फिर से टॉप पर ला दिया है। अब जहां शो मे लीप आने की खबरें या रही हैं उस बीच मेकर्स ने अनुपमा (Anupama) शो का नया प्रमो जारी किया है। इस प्रोमो में जन्माष्टमी पर होने वाले सबसे बड़े धमाके को दिखाया गया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा (Anupama) के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी चारों तरफ जन्माष्टमी का भव्य समारोह मना रहे हैं। तभी अनुपमा, अनुज का नाम पुकारते हुए बोलती है कि अनुज आज कान्हा जी के जन्मदिन के साथ-साथ आपका भी जन्मदिन हैं न, तो मैं आपके लिए एक बड़ा तोफ़ा लेकर आई हूँ। अभी अनुपमा के साइड से आध्या बाहर आती है जिसे देख अनुज के होश उड़ जाते हैं। आध्या भाग के अपने पॉपस के पास जाती है और उन्हें गले लगा लेती है। बाप-बेटी को मिलाने के बाद अनुपमा वहाँ से जा रही होती है तभी आध्या माँ पुकारती है और अनुपमा धरती पर बेहोश हो जाती है।

अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद देखना है कि जन्माष्टमी के मौके पर शो में कौन सा बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। क्या अनु-आध्या को मिलाने के बाद अनुपमा उन्हें छोड़ कर चली जाएगी यह यह अधूरा परिवार पूरा हो जाएगा। आगे क्या होगा यह देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article