टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली ने पहली रैली के साथ शुरू किया राजनीतिक सफर, एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

Anupamaa Fame Rupali Ganguly First Rally As BJP Member: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस राजनीति का हिस्सा बन चुकी हैं और खास बात तो यह है कि पहली रैली के साथ रुपाली गांगुली ने अपने राजनैतिक सफर की भी शुरुआत की।

Image

रुपाली गांगुली की पहली रैली का वीडियो वायरल

Anupamaa Fame Rupali Ganguly First Rally As BJP Member: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' (Anupamaa) दर्शकों के दिलों-दिमाग पर तो छाया रहता ही है, साथ ही टीआरपी में भी हमेशा नंबर वन पर रहता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इसी सप्ताह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए राजनीति में कदम रखा। 'अनुपमा' एक्ट्रेस के इस कदम से फैंस भी हैरान नजर आए। वहीं अब उन्होंने अपनी पहली रैली के ासथ राजनैतिक सफर की शुरुआत भी कर दी है। रुपाली गांगुली की पहली रैली से जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भाजपा के सदस्य के तौर पर पहली रैली गुजरात के केशोड में की। यहां रैली में रुपाली गांगुली की एक झलक पाने के लिए बड़ी मात्रा में लोग इकट्ठे नजर आए। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस भी अपने फैंस से मिलती-जुलती दिखाई दीं। उन्होंने रैली में नए सफर की शुरुआत के लिए फैंस के सपोर्ट की भी मांग की। रुपाली गांगुली के रैली से वायरल हुए इस वीडियो को देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ आई।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की पहली रैली को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस सीन के लिए किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। हमारे लिए बहुत ही गर्व का मौका है। आपने शो से लाखों लोगों का दिल जीता। अब राजनीति से भी सबके दिलों को जीतोगे। थु थु थु।" बता दें कि एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी पहन रैली में कदम रखा था, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। रुपाली गांगुली के राजनीति में कदम रखने पर 'अनुपमा' प्रोड्यूसर राजन शाही ने भी उन्हें बधाइयां दीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article