टीवी मसाला

Anupamaa में पति को रुपाली गांगुली संग रोमांस करते देख आकांक्षा को होती हैं जलन! जवाब सुन चौंक गए फैंस

Anupamaa: अनुपमा में गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों खूब पसंद है। सोशल मीडिया पर मान फैंस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब दोनों के ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों को साथ में देखकर कैसा फील होता है।

Image

Rupali Ganguly- Gaurav Khanna (credit Pic: Instagram)

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। अनुज और अनुपमा की केमिस्ट्री शो का हाइलाइट है। सोशल मीडिया पर मान फैंस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रुपाली और गौरव की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर आकांक्षा चमोला से सवाल पूछा गया। आकांक्षा ने इसका जवाब देते हुए फैंस को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद है। जलन तो मुझे बिल्कुल नहीं होती है।

आकांक्षा ने कहा, मैं हमेशा गौरव को बताती हूं कि तुम्हें ये सीन ऐसे करना चाहिए था। तुमने इसे इस तरह से क्यों नहीं किया। तुम्हें इस इंटेस इमोशन के साथ हाथ पकड़ना चाहिए। मैं किताबी रोमांस को ज्यादा पसंद करती हूं जो फिल्मों और टीवी से बिल्कुल अलग होता है।

अनुज-अनुपमा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा, मुझे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। मुझे दोनों को स्क्रीन पर साथ में देखना अच्छा लगता है। गौरव और आकांक्षा से पूछा गया कि क्या उन पर फैमिली प्लानिंग को लेकर कोई प्रेशर है। कपल ने कहा कि हम पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं है। हम अभी भी बच्चे के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।

अनुपमा में आएगा ये ट्विस्ट

वहीं, अनुपमा शो की बात करें तो अनुपमा सुपरस्टार शेफ कंप्टीशन के आखिरी राउंड में पहुंच जाती है। दूसरी तरफ आध्या को तेज बुखार हो जाता है। अनुपमा अपनी बेटी का ख्याल रखती है। इस दौरान अनुपमा और आध्या के बीच में बहुत ही इमोशनल मोमेंट दिखाया जाता है। दूसरी तरफ श्रुति को अनुपमा और आध्या की नजदीकियों से जलन होने लगी है। उसे लगने लगा है कि कही उसका और अनुज का रिश्ता ना टूट जाए। वो अनुज से शादी करना चाहती हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article