टीवी मसाला

Anupamaa को ठुकराते ही गौरव खन्ना के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, बोले- सालों से कोशिश कर रहा था...

Anupamaa Fame Gaurav Khanna Gets New Project: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है। लेकिन उनके हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसकी जानकारी वह खुद देते दिखाई दिये। गौरव ने बताया कि वह काफी वक्त से इसके इंतजार में थे।

Image

गौरव खन्ना के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

Anupamaa Fame Gaurav Khanna Gets New Project: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। गौरव खन्ना बतौर अनुज कपाड़िया 'अनुपमा' में नजर आए, जहां उनके किरदार को लोगों से भरपूर प्यार मिला। अनुज कपाड़िया बनकर गौरव खन्ना सालों तक टीआरपी किंग भी रहे। लेकिन अचानक ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को 'अनुपमा' को अलविदा कहना पड़ा। यूं तो वह काफी वक्त से अनुपमा से गायब थे, लेकिन उन्होंने अचानक ही ऐलान किया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह चुके हैं। उनके यूं जाने से फैंस के बीच भी मायूसी फैल गई। लेकिन खास बात तो यह है कि गौरव खन्ना के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है। इस बात की जानकारी खुद गौरव खन्ना ने साझा की है।

दरअसल, गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि वह आईटीए अवॉर्ड्स 2024 होस्ट करने वाले हैं। गौरव खन्ना के इस वीडियो में दिखाई दिया कि पारितोष त्रिपाठी उनका परिचय कराते हुए कहते हैं कि पेश हैं गौरव खन्ना। वहीं शशि रंजन गौरव खन्ना के लिए कहते हैं, "ये कैरेक्टर में हैं इस वक्त। टोपी को हटा दो, ये ही कैरेक्टर है इनका। हंसता हुआ नूरानी चेहरा, काली जुल्फें रंग सुनहरा।" उनकी बातों पर गौरव खन्ना ने आगे कहा, "शशि रंजन सर का शुक्र है कि मुझे ये मौका मिला। मैं बहुत सालों से कोशिश कर रहा था कि मुझे होस्टिंग दे दो। शुक्र है आपका, मैं ऐसे दिग्गज होस्ट के साथ काम करूंगा।"

गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा अनुपमा?

'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप से पहले ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के किरदार को गुम कर दिया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि गौरव खन्ना की शो में वापसी होगी। लेकिन एक्टर ने खुद बताया कि अब राजन शाही ने भी उन्हें बोल दिया है कि वह अपने लिए बड़े मौके तलाशने शुरू कर दें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article