Anupamaa Fame Arvind Vaidya Honored With Padma Shri: टीवी के पॉपुलर एक्टर अरविंद वैद्य ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अरविंद वैद्य ने टीवी से लेकर फिल्मों और नाटक तक में अपनी बखूबी पहचान बनाई है। वहीं कला की दुनिया में इस खास योगदान के लिए अरविंद वैद्य को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) को मिले इस सम्मान की खुशी में उनकी बेटी और एक्ट्रेस वंदना पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने पिता पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। अरविंद वैद्य को पद्मश्री पुरस्कार मिलने की खुशी में फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: 'कंडीशन ठीक नहीं', Shoaib Ibrahim के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- 'शरीर का आधा हिस्सा नहीं..'
अरविंद वैद्य को मिला पद्मश्री पुरस्कार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
60 साल से एक्टिव हैं अरविंद वैद्य
बता दें कि अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) कला की दुनिया में बीते 60 सालों से एक्टिव हैं। उन्होंने मराठी, हिंदी और गुजराती नाटकों में तो हाथ आजमाया ही। साथ ही वह कई टीवी शोज और पिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अरविंद वैद्य के हिट टीवी शोज में 'खिचड़ी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज शामिल हैं।
