Anupamaa Fame Adhik Mehta To Enter In Jagriti As Lead Actor: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सुर्खियां बटोरने वाले अधिक मेहता ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अधिक मेहता ने 'अनुपमा' के बाद कई शोज में हाथ आजमाया। वहीं अब वह एक और शो के साथ टीवी पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि अधिक मेहता के हाथ जीटीवी का चर्चित शो 'जागृति' (Jaagriti) लगा है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ-साथ 'ना उम्र की सीमा हो' एक्ट्रेस रचना मिस्त्री भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। अधिक मेहता की टीवी पर वापसी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: TRP बढ़ाने के लिए राजन शाही ने कराई इन 2 स्टार्स की एंट्री, प्रेम के चाचा-चाची बन मचाएंगे तूफान
बता दें कि जीटीवी पर आने वाले 'जागृति' (Jaagriti) में 'अनुपमा' फेम अस्मि देव ने मुख्य भूमिका अदा की थी। लेकिन जनरेशन लीप के बाद अस्मि देव की जगह रचना मिस्त्री लेंगी, जो जागृति बनकर पर्दे पर सुर्खियां बटोरेंगी। वहीं अधिक मेहता उनके साथ शो में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक इस मामले पर अधिक मेहता और रचना मिस्त्री की ओर से कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। लेकिन पर्दे पर फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
जीटीवी के शो 'जागृति' (Jaagriti) की बात करें तो टीआरपी लिस्ट में ये खास परफॉर्म नहीं कर रहा है। बीते सप्ताह इसे केवल 1.0 रेटिंग ही हासिल हुई थी। ऐसे में मेकर्स जनरेशन लीप लाकर शो की कहानी को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो में अस्मि देव के अलावा आर्य बब्बर ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।
