Anupamaa के सेट पर हुई मौत का राजन शाही चुकाएंगे कर्ज, क्रू मेंबर के परिवार को देंगे इतने पैसे

Anupamaa Crew Member Compensation: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के सेट पर एक क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत हो गई थी। ऐसे में अब राजन शाही की प्रोडक्शन टीम क्रू मेंबर के परिवार को इतने लाख का मुआवजा देगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Anupamaa Crew Member Compensation: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले हफ्ते अनुपमा के सेट पर करंट लगने की वजह से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। ऐसे में यह पूरा मामला द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास जा पहुंचा था। मामले को देखते फेडरेशन ने राजन शाही की प्रोडक्शन टीम को फटकार लगाते हुए परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी। अब हाल ही में इसी पूरे मामले पर टीम की तरफ से अपडेट सामने आया है।

Anupamaa Crew Member Compensation

अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर 14 नवंबर को क्रू मेंबर अजित कुमार की करंट लगने की वजह से दर्दनाक मौत हुई थी। दरअसल अजित ने लाइट रोड और कैमरा बिना चप्पल पहने उठाया यानी नंगे पैर होने की वजह गलती से करंट का झटका लगा। सीरियल के प्रोडक्शन टीम ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में इस पूरे मामले को ह्यूमन एरर बताया था। शो के मेकर्स ने अजित के अस्पताल का बिल और इलाज का खर्चा उठाया था लेकिन द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज मुआवजा देने की बात अपने फैसला में सुनाई।

End of Feed