टीवी मसाला

बादशाह के गाने 'मोरनी' पर ठुमके लगाती दिखीं शिवांगी जोशी, इन टीवी हसीनाओं ने भी काटा जहर

Shivangi Joshi to these actress groving on Badshaha new song 'morni': टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, मनीषा रानी, शहनाज गिलअ और ईशा मालवीय का एक डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बादशाह के नए गाने पर थिरक रही हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Shivangi Joshi to these actress groving on Badshaha new song 'morni'

Shivangi Joshi to these actress groving on Badshaha new song 'morni': टीवी की दुनिया में बहुत सी हसीनाएं हैं जो अपनी एक्टिंग स्किल्स के अलावा अलग-अलग तरीकों से फैंस का दिल जीतने में लगी हुई हैं। कभी ये हसीनाएं अपने सोशल मीडिया पेज पर रील्स शेयर करती हैं तो कभी नए-नए गाने पर थिरक अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवांगी जोशी, मनीषा रानी, शहनाज गिल, ईशा मालवीय डांस करती दिखाई दे रही हैं। यह चारों अभिनेत्री पॉपुलर सिंगर बादशाह के नए गाने पर अपने-अपने डांस से फैंस का दिल जीत रही है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), ईशा मालवीय (Isha Malviye), मनीषा रानी (Manisha Rani) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की अलग-अलग डांस करते हुए वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस वीडियो में चारों हसीनाएं सिंगर बादशाह के नए गाने 'मोरनी' पर डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही है। मोरनी गाने पर डांस करते वीडियो में शिवांगी जोशी ने ब्लैक रंग का आउट्फिट पहना है और चेहरे पर टेम्परेरी टैटू बनवाया हुआ है। ईशा मालवीय ने भी ब्लैक रंग की थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। बिहार की स्टार मनीषा रानी ने इस गाने के लिए ग्रे रंग का आउट फिट चुना है। वहीं बिग बॉस 13 फ़ेम शहनाज गिल ने इस गाने पर डांस करने के लिए नॉर्मल जींस और स्वेट्शर्ट का चुनाव किया है।

बादशाह के इस नए गाने के बारे बताएं तो इस गाने की कुछ लाइंस को सालों पुराने गाने 'मोरनी बागा में बोले' से लिया गया है। यह गाना 'लम्हे' फिल्म का है जिसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article