Eisha Singh new 'Time God' of the house: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मेकर्स भी शो में बैक टु बैक ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस के घर में अगला 'टाइम गॉड' बनने के लिए कंटेस्टेंट के बीच जंग छिड़ चुकी है। इससे पिकले वीक में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) घर के नए टाइम गॉड बने थे। अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है और सभी की निगाहें 'नए टाइम' की तरह टिकी हुई है। ऐसे में बिग बॉस के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि ईशा सिंह (Eisha Singh) घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने आज शो का नया प्रोमो साझा किया था। जिसमें घरवालों को जिन्हें वह टाइम गॉड बनता नहीं देखना चाहते थे उन्हें रेस से बाहर करना था। इस मौके का फायदा उठाते हुए रजत दलाल, विवियन डिसेना और दिग्विजय राठी तीनों ने कुछ घरवालों को 'टाइम गॉड' बनने की रेस से बाहर कर दिया। हालांकि अब बिग बॉस के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि 'ईशा सिंह' (Eisha Singh) घर की नई टाइम गॉड बनी हैं। जी हाँ! रिपोर्ट के मुताबिक ईशा सिंह ने टाइम गॉड की गद्दी हथिया ली है।
बताते चलें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करण वीर मेहरा, कशिश कपूर, विवियन डीसेना सहित 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं।
