Excluisve: Anupamaa में लीप से पहले इस हसीना ने मारी शो को लात, कहा "माँ का रोल नहीं निभा सकती"

Chandni Bhagwanani QUITS Anupamaa Ahead Of Leap: ​अनुपमा सीरीयल में लीप से पहले पुराने किरदार एक-एक करके शो को अलविदा काह रहे हैं। बीते दिन निधि शाह ने अपने जाने की घोषणा की। वहीं अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ खास बातचीत के दौरान चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने भी बताया की उन्होंने शो छोड़ दिया है।

Chandni Bhagwanani QUITS Anupamaa Ahead Of Leap: राजन शाही (Rajan Shahi) का शो अनुपमा (Anupamaa) इस दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि शो में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी और किरदार दोनों बदल जाएंगे। हाल ही में मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें अनुपमा को बदली हुई जिंदगी को दिखाया गया था। ऐसे में धीरे-धीरे करके पुराने किरदार शो को टाटा बाया-बाय कह रहे हैं। जहां कल अनुपमा की किंजल उर्फ निधि शाह (Nidhi Shah) ने शो को अलविदा कहा। वहीं अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ खास बातचीत के दौरान अनुपमा की बेटी का किरदार निभाने वाली चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने बताया की उन्होंने शो छोड़ दिया है। आइए रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Chandni Bhagwanani QUITS Anupamaa Ahead Of Leap

अनुपमा (Anupamaa) सीरीयल में चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) पाखी के किरदार के लिए मुस्कान बामने को रिप्लेस करके आई थीं। लेकिन अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया की उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। चांदनी भगवानानी ने कहा "मैं शो छोड़ रही हूँ। अब समय आ गया है। अनुपमा में लीप आ रहा है और मैं एक 22 साल की लड़की की माँ का रोल अदा नहीं कर सकती हूँ। मैं अभी बहुत यंग हूँ। एक्ट्रेस ने यह भी बतया की "मेकर्स ने भी मुझे फोर्स नहीं किया है। मैंने उन्हें वैसे पहले भी कहा था कि "मैं बहुत छोटू लगूँगी।"

End of Feed