टीवी मसाला

Anupamaa में 10 साल के लीप के बाद बदलते चेहरों के साथ होगी इन स्टार्स की एंट्री, "अनु की रसोई" से शुरू होगा नया सफर

Anupama new stars entry after 10 year leap: स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें की शो में जल्द ही मेकर्स 10 साल का लीप लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद कहानी और किरदार दोनों बदल जाएंगे। आइए अब एंट्री करने वाले किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Anupama new stars entry after 10 year leap

Anupama new stars entry after 10 year leap: राजन शाही (Rajan Shahi) के शो अनुपमा (Anupama) को लेकर खबर आ रही थी की शो में 15 साल का लीप आने वाला है। जिसके बाद पुराने किरदारों को हटकार मेकर्स नई एंट्री कराएंगे। साथ ही नई कहानी के साथ एक नई शुरूआत करेंगे। इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि अनुपमा में 10 साल का लीप आने वाला है। साथ ही अनुपमा की जिंदगी के "रसोई" से शुरू होगी। जहां उसके साथ कुछ बिजनेस पार्टनर भी होंगे। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupamaa) में जल्द ही लीप आने वाला है। इंडियन फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक शो में 10 साल का लीप आएगा। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में देखा भी गया था की अनुपमा "रसोई" में बैठी है। बता दें की अनुपमा के किरदार में रूपाली गांगुली शो को आगे बढ़ाएंगी। इसी के साथ शो में दिखाया जाएगा की अनुपमा "अनु की रसोई" संभालेगी और उसके साथ आध्या के किरदार में "अलिशा परवीन" होंगी। वहीं शिवम खजूरिया उर्फ प्रेम अनुपमा का बिजनेस पार्टनर बनेगा।

अनुपमा में इसके अलावा इशिता मोदी 'परी' के रूप में एंट्री करेंगी। जो तोशु और किंजल की बेटी है। स्प्रेहा चटर्जी 'माही' के किरदार में दिखेंगे, जो काव्या की बेटी है। इसके अलावा वरुण कस्तूरीया 'अंश' के किरदार में नजर आएंगे। जो डिम्पी का बेटा है और अनुपमा की देखभाल कर रहा है। इन सबको को जानने के बाद उम्मीद है लीप के बाद अनुपमा में कुछ खास दिखाया जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article