Anupamaa BTS Photos: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। अनुपमा और प्रेम के बीच कुकिंग कंपटीशन शुरू हो गया है और दोनों ने पहला राउंड पार कर लिया है। प्रेम पर अनुपमा को हराने का भूत सवाल है और अनुपमा अब खुद का घर खरीदना चाहती है, लेकिन अनुपमा के सपने के बीच एक ट्विस्ट आ गया है। अनुपमा के हाथ में बुरी तरह चोट गई है, जिस वजह से वह अपना हाथ भी नहीं हिला पा रही। इतना ही नहीं, अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने का काम मेकर्स ने भी किया है। शो के सेट से कुछ फोटोज आई हैं, जिसमें कंपटीशन में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पता चला है। Lock Upp 2: श्रेया कालरा को मिडिल फिंगर दिखाकर फंसे Harshad Chopda, भद्दे इशारे फूटा लोगों का गुस्सा
आंख बंद करके खाना बनाएंगे प्रेम-अनुपमा
टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से ढेर सारी तस्वीरें सामने आई हैं, जो अपकमिंग एपिसोड से जुड़ी हैं। इन फोटोज में अपकमिंग एपिसोड में होने वाले ड्रामे के हिंट मिला है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुपमा अपना टूटा हुआ हाथ लेकर कंपटीशन में खड़ी होगी और प्रेम उसे कांटे की टक्कर देगा। यहां पर एक ट्विस्ट भी आएगा। अनुपमा और प्रेम की आंखों पर पट्टियां बांध दी जाएगी, जो इस तस्वीर में भी साफ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में अनुपमा के सामने प्रेम हाथ बढ़ा रहा है ताकि दोनों हैलो कर सके। दूसरी तस्वीर में प्रेम की आंखों पर पट्टी है और वह बिना देखे खाना बना रहा है। एक तस्वीर में प्रेम और अनुपमा दोनों की आंखों में पट्टी है और प्रेम ने अनुपमा का हाथ बहुत टाइट पकड़ा हुआ है। आगे की तस्वीर में अनुपमा आंखों पर पट्टी बांधे खाना बना रही है। इन तस्वीरों से साफ है कि आगे का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। 'एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा
anupamaa (photo credit- instagram)
