टीवी मसाला

Anupama: बा ने सरेआम बापूजी को कान के नीचे मारा तमाचा, जोर-जोर से ताली पीटकर हंसने लगी अनुपमा

Anupamaa Baa Slaps Bapuji Before Everyone Anupama Laugh Over It: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में एक साथ कई धमाका होने वाला है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बा जोर-जोर से बापूजी को दो थप्पड़ लगाती नजर आईं। वहीं इसपर अनुपमा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

Image

'अनुपमा' की बा ने बापूजी को मारा तमाचा

Anupamaa Baa Slaps Bapuji Before Everyone Anupama Laugh Over It: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। 'अनुपमा' अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। 'अनुपमा' में आए दिन राजन शाही धमाका कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' (Anupamaa) के बा और बापूजी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बा, बापूजी को खींचकर दो तमाचा जड़ती नजर आईं। हैरत की बात तो यह है कि बा ने सबके सामने ये कदम उठाया। इतना ही नहीं, बा की इस बात पर अनुपमा उन्हें रोकने की जगह जोर-जोर से ताली पीटकर हंसती नजर आई।

'अनुपमा' (Anupamaa) के बा और बापूजी का ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में बा अनारकली तो बापूजी सलीम बने नजर आए। वीडियो में दिखाया गया कि अनारकली यानी बा दीवार तोड़कर सेल्फी लेते हुए आती हैं। उन्हें देख बापूजी उन्हें फ्लाइंक किस देते हैं। लेकिन तभी सलीम बने बापूजी वहां मौजूद लड़कियों के साथ फोटो क्लिक करने लगते हैं और ये बात बा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। वह गुस्से से लाल-पीली हो जाती हैं और सबके सामने बापूजी को दो चांटे लगा देती हैं।

बा और बापूजी को लड़ता देख अनुपमा उन्हें रोकने की जगह उनपर हंसती नजर आई। 'अनुपमा' (Anupamaa) के अलावा महफिल में बैठे बाकी लोग भी बा और बापूजी की इस बात पर खिल्ली उड़ाते दिखाई दिये। बता दें कि ये वीडियो 'अनुपमा' से जुड़ा नहीं बल्कि 'स्टार परिवार अवॉर्ड 2024' से जुड़ा है। इस वीडियो में बा और बापूजी सलीम और अनारकली बनकर परफॉर्मेंस देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article