Rupali Ganguly receives support from Mehul Nisar: टीवी की मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा का एक चार साल पूरा इंस्टाग्राम पोस्ट पिछले कुछ समय से वायरल हो रहा है। जिसमें ईशा (Esha Verma) ने अपनी सौतेली माँ यानि रूपाली गांगुली के कई काले राज से पर्दा उठाया है। इस पोस्ट के सामने आते ही ईशा वर्मा ने एक बार फिर अपनी आवाज को बुलंद किया और अपनी सौतेली माँ रूपाली गांगुली और पिता आश्विन के वर्मा के कई कच्चे चिट्ठे खोले। अब इन सब विवादों के बीच रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को उनके बहुत से फैंस सपोर्ट कर रहे हैं। यहाँ तक की एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन भाई ने उनक समर्थन किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Rupali Ganguly receives support from Mehul Nisar
रूपाली गांगुली के जिंदगी से जोड़े कई राज ने पिछले कुछ दिनों में काफी सुर्खियां बटोरी है। हालांकि इन सबके बीच फैंस के अंदर अपनी अनुपमा के प्यार कम नहीं हुआ है। यहाँ तक की अनुपमा स्टार और रूपाली गांगुली के ऑन स्क्रीन भाई 'मेहुल निसार' ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है। आज मेहुल ने रूपाली गांगुली संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा "रूप, मैं तुम्हें जानता हूँ और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूँगा। मैं हर एक कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा हूँ। मुझे तुम पर गर्व है।'
इस बीच बता दें की अनुपमा शो में रूपाली गांगुली और मेहुल निसार ऑन सक्रीन भाई-बहन की भूमिका निभाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय मेहुल शो से गायब थे लेकिन अब वह दुबारा वापिस आ गए हैं।
