Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: शेरनी बनकर मायरा करेगी साइको ऋषभ की हालत टाइट, कावेरी पोद्दार का फूटेगा गुस्सा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे होंगे। सीरियल में अभिरा और अरमान की बेटी मायरा शेरनी बनकर स्टॉकर ऋषभ की हालत टाइट करने वाली है।

Authored by: कविताUpdated May 31 2026, 13:26 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफानImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा का स्टॉकर मिल गया है। ऋषभ मायरा का स्टॉकर है और अभिरा उसकी बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, लेकिन ऋषभ की दादी दमयंती अपने पौते का पूरा साथ देती है। इतना ही नहीं, वो अभिरा को चुनौती देती है कि अगर ऋषभ सही निकला तो अभिरा को अपना सिर मुंडवाना पड़ेगा। अगर ऋषभ गलत निकला तो वो अपना सिर मुंडवा लेगी। अब लेटेस्ट एपीसोड में ऋषभ अभिरा को आंख दिखाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

अभिरा को आंख दिखाएगा ऋषभ​Image Credit : Jiohotstar02 / 08

अभिरा को आंख दिखाएगा ऋषभ​

​शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा ऋषभ को खूब सुनाएगा। इस मौके पर दमयंती ऋषभ को लेकर जाने का फैसला लेती है। तब अभिरा के सामने ऋषभ कबूल करता है और स्टॉकर वही है लेकिन वो किसी को साबित नहीं कर पाएगी। ये बात सिर्फ अभिरा ही सुनती है।​

अरमान देगा जेल भेजने की धमकी​Image Credit : Jiohotstar03 / 08

अरमान देगा जेल भेजने की धमकी​

इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान ऋषभ को जाने। नहीं देता। वो फैसला करता है कि वो ऋषभ को जेल भेजकर रहेगा। तब कावेरी पोद्दार बीच में आती है और पुलिस कंप्लेंट के लिए मना करती है। वो बोलती है कि जेल और पुलिस में बीच में लाकर मायरा को परेशानी होगी। वो पहले अभिरा अरमान से सबूत लाने के लिए बोलती है।

​तान्या के सामने ड्रामा करेगा कृषImage Credit : Jiohotstar04 / 08

​तान्या के सामने ड्रामा करेगा कृष

कृष और तान्या मिलकर मायरा को संभालते हैं। इस मौके पर कृष तान्या से प्यार से बात करता है और उससे एक मौका मांगता है लेकिन तान्या इसे मौका देने के लिए मना कर देता है। कृष ये सब कावेरी पोद्दार की धमकी की वजह से करता है जिसमें वो उसे प्रॉपर्टी से बाहर करने के लिए बोलती है।

आर्यन को सुनाएगी दिशा​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

आर्यन को सुनाएगी दिशा​

दिशा अपने भतीजे का पूरा साथ देती है। वो अभिरा और अरमान से भीड़ जाती है। इतना ही नहीं, वो आर्यन को भी सुनाती है और अभिरा अरमान को गलत बोलती है। इस मौके पर आर्यन कुछ नहीं बोल पाता।

ऋषभ की बैंड बजाएगी मायरा​Image Credit : Jiohotstar06 / 08

ऋषभ की बैंड बजाएगी मायरा​

मायरा को अभिरा अरमान मिलकर समझाते है। इसके बाद मायरा ऋषभ से हिसाब बराबर करने का फैसला लेती है। मायरा मुक्ति के साथ ऋषभ के घर पहुंच जाती है वो ड्रोन लेकर जाती है। ये देखकर ऋषभ डर जाता है। इस मौके पर मायरा ऋषभ को चूहा बोलती है और उसके मुंह में रिंग डाल देती है।

अरमान देगा ऋषभ को धमकीImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अरमान देगा ऋषभ को धमकी

इस मौके पर मायरा उसे सबक सिखाने की धमकी देगी। अरमान बीच में आएगा और अच्छे से धमकी देने के लिए कहेगा। तब वो ऋषभ का फेस अपने हाथ से पकड़ेगा और उसे जेल भेजने का वादा करेगा।

अभिरा को समझाएगी कावेरी​Image Credit : Jiohotstar08 / 08

अभिरा को समझाएगी कावेरी​

शो के आखिर में दिखाएगा जाएगा कि अभिरा अरमान अपनी दोनों बेटियों के साथ फैमिली टाइम बिताएगी। इस मौके पर कावेरी पोद्दार आएगा और अभिरा को लेकर जाएगी। इस मौके पर कावेरी पोद्दार उसे समझाएगी कि वो एक मां की ड्यूटी से भटक रही है। उसे मायरा को समझाना है कि उसकी भी गलती है। उसे मायरा को लड़का और लड़की के लड़ाई के तरीके को सिखाना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!