टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली के कारण एक-एक कर राजन शाही का शो छोड़ रहे हैं ये सितारे! इस एक्टर ने खोला सेट का भेद

Anupamaa Stars Leaving Show Due To Rupali Ganguly: टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई हुई है। लेकिन शो से अभी तक कई कलाकारों की छुट्टी हो चुकी है, जिन्होंने सीरियल में काफी अहम किरदार निभाए हैं। कई बार इन सबके पीछे रुपाली गांगुली को कारण बताया गया है।

Image

रुपाली गांगुली के कारण 'अनुपमा' छोड़ रहे हैं सितारे?

Anupamaa Stars Leaving Show Due To Rupali Ganguly: टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में लगातार आ रहे दिलचस्प मोड़ ने शो को टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बनाया हुआ है। 'अनुपमा' की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स इसमें 15 साल का लीप भी लेकर आए हैं, जिसके बाद कई नए सितारों ने एंट्री ली। लेकिन लीप से पहले 'अनुपमा' (Anupamaa) को कई सितारों ने अलविदा भी कहा, जिसमें सुधांशु पांडे से लेकर मदालसा शर्मा तक शामिल हैं। 'अनुपमा' से इन सितारों के जाने के पीछे कई बार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को जिम्मेदार ठहराया गया है। लेकिन अब 'अनुपमा' के ही एक एक्टर ने सेट का असली भेद बयां किया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में अनिरुद्ध की भूमिका अदा कर चुके रुषद राणा (Rushad Rana) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली के सिलसिले में बात की। रुषद राणा से पूछा गया था कि 'अनुपमा' से लगातार सितारों के जाने का कारण रुपाली गांगुली हैं या नहीं? इसपर रुषद राणा ने कहा, "मैं निजी तौर पर बताऊं तो मेरा रुपाली और राजन शाही के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। हर किसी का अपना-अपना अनुभव होता है। मेरे नजरिए से रुपाली गांगुली बहुत ही बेहतरीन कलाका हैं, जो अपने काम के प्रति काफी सतर्क हैं।"

रुषद राणा (Rushad Rana) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) स्टार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि रुपाली किसी के साथ ऐसा बर्ताव करेंगी जो बात को किसी और दिशा में ले जाए।" बता दें कि कुछ दिनों पहले मदालसा शर्मा ने आरोप लगाया था कि रुपाली गांगुली उनकी पीठ पीछे बातें करती थीं। यहां तक कि गौरव खन्ना संग भी रुपाली गांगुली की कोल्ड वॉर होने की खबरें आई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article