Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स जल्द इस शो को ऑनएयर करने वाले हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में अब टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का नाम भी शामिल हो गया है। कृष्णा इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टाइगर की बहन ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। कृष्णा को खतरनाक स्टंट करते हुए देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
कृष्णा ने कहा, मैं इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे अपने आप को चैलेंज करना पसंद है। इस शो से बहेतर क्या हो सकता है जहां मैं अपने फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ को चैलेंज कर सकती हूं। ये मेरे लिए काफी यूनिक एक्सपीरियस होगा। मैं खतरों के खिलाड़ी की टीम को ज्वाइन करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। कृष्णा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह बाकी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगी।
कृष्णा श्रॉफ बनीं रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा
कृष्णा के अलावा अभिषेक कुमार और गश्मीर महाजनी भी शो के कंफर्म कंटेस्टेंट है। इस शो के लिए समर्थ जुरेल को मन्नारा चोपड़ा के साथ अप्रोच किया गया है। इसके अलावा नील भट्ट, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, विवेक दहिया समेत कई नाम सामने आए हैं। इससे पहले शिल्पा शिंदे के नाम का कंफर्मेशन आया था। इस बार शो की शूटिंग थाईलैंड में होगी। हर बार केपटाउन में होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, शो जून के पहले वीक में ऑन एयर हो सकता है। मेकर्स ने अभी शो के प्रीमियर डेट को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, शो का 13वां सीजन सक्सेफुल रहा था। इस शो को डिनो जेम्स ने जीता था। फैंस शो के
