Anupama Twitter Reaction: अनुज-अनुपमा होंगे फिर अलग, यूजर्स का फूटा मेकर्स पर गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 11, 2023, 06:14 PM IST

Anupama Twitter Reaction: अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। एक- बार फिर शो में अनुज (Anuj) और अनुपमा (Anupama) अलग होने वाले हैं। अनुज और अनुपमा के अलग होने से फैंस काफी नाराज है। फैंस सोशल मीडिया पर अनुपमा के मेकर्स को खरी- खोटी सुना रहे हैं।

Anupama Twitter Reaction: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। एक बार फिर अनुपमा और अनुज एक - दूसरे से अलग हो जाएंगे। मालती देवी अनुपमा को कंट्रोल करने की कोशिश करेगी। शो का नया प्रोमो दर्शकों को पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर अनुपमा का प्रोमो वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

शो में समर और डिंपी की शादी के बाद अनु अनुपमा सदन को छोड़कर चली जाती है। अनुपमा को जाते देखकर अनुज काफी इमोशनल हो जाता है। समर और डिंपी की शादी के बाद अनुज अनुपमा को मिलने के लिए बुलाता है। दूसरी तरफ मालती देवी अनुपमा को कॉनफ्रेंस ज्वाइंन करने के लिए कहती है। वहीं, बा अनुपमा से कहती हैं कि उसे समर और डिंपी की शादी के बाद पहली पूजा के लिए शाह परिवार आना होगा है। ऐसे में अनुपमा क्या करेगी।

End of Feed