Yeh rishta kya kehlata hai latest episode: प्रणाली राठौड़ (Parnali Rathod) और हर्षद चोपड़ा(Harshad Chopda) फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दिलचस्प कहानी से छाया हुआ है। शो को टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन लाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। बीते एपीसोड ने दिखाया गया कि गोयनका और शर्मा परिवार दोनों मिलकर कायरव-मुस्कान की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं, इसी बीच मंजरी भी शादी में शामिल होने पहुंच जाती है। मंजरी के कसौली पहुंचने पर जमकर हंगामा होने वाला है, आज का पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़ें ये खास रिपोर्ट।
शादी में पहुंची मंजरी
मंजरी अपने पोते से मिलने कसौली पहुंच जाती है, मंजरी को देखकर अक्षरा अभिमन्यु हैरान हो जाते हैं। अक्षरा को मन ही मन डर लगता है कि मंजरी अबीर को अपने साथ लेकर चली जाएगी, वहीं अभिमन्यु भी अपनी मां को कसौली में देखकर परेशान हो जाता है और मां से पूछता है आप यह क्यों आए हो, तभी मंजरी जवाब देती है यहां मैं शादी में नहीं बल्कि अपने पोते से मिलने आई हूं।
सगाई में होगा हंगामा
शो में आगे कहानी और दिलचस्प होती जाएगी मुस्कान गलती से अपनी सगाई की अंगूठी खो देगी और परेशान हो कर अंगूठी को सारे घर में ढूंढना शुरू करेगी तभी उसे कायरव देख लेगा लेकिन मुस्कान कायरव को बिना बताए वहां चली जाएगी। मुस्कान निल्लम्मा और अभिनव को ये बात बताएगी और कहेगी कि मैं सभी को सच बता दूंगी तभी अभिनव मुस्कान को रोक देगा और कहेगा कि तुम चिंता मत करो मैं अंगूठी का इंतजाम कर दूंगा। तभी ये सारी बातें सुरेखा चुपके से सुन लेगी।
मंजरी ने देखा अक्षरा का घर
शो में आगे देखने को मिलेगा कि मंजरी अक्षरा को जैम बनाते हुए देखती है और उसको इतनी मेहनत करते देख इमोशनल हो जाती है। तभी वह घर में घूमती हुई अक्षरा का कमरा और किचन देखने लगती है छोटा सा घर देखकर मंजरी हैरान हो जाती है और सोचती है कि अक्षरा इस छोटे से घर में किस तरह अपना अपना गुजारा कर रही है अक्षरा कितनी परेशान है।
