माया के बॉयफ्रेंड की हुई Anupama में नई एंट्री, अनुज के सामने अब खुलेंगी काली करतूतें

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 22, 2023, 12:53 PM IST

Anupama Latest Episodes Upcoming Twist: अनुपमा के आगामी एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा में हर गुजरते दिन के साथ माया और अनुज का बंधन मजबूत होता दिख रहा है। लेकिन अब माया की काली करतूतें खुलने वाली हैं और इसीलिए शो में एक नई एंट्री हो रही है।

Anupama Spoiler New Big entry Track: अनुपमा छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक है जो दर्शकों को हमेशा स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रहा है। अनुपमा के निर्माता अपने शो को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अनुपमा का मौजूदा एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि कैसे अनुपमा, अनुज-छोटी अनु और शाह परिवार के बीच फंस चुकी है। इसी बीच माया, अनुज और छोटी अनु को अनुपमा से छीनने की पूरी कोशिश कर रही है। अनुपमा के आगामी एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा में हर गुजरते दिन के साथ माया और अनुज का बंधन मजबूत होता दिख रहा है। अनु बुरी तरह आहत महसूस करती है और उसका दिल टूट जाता है। वह उसके साथ अपने अलग रास्ते जाने का फैसला करती है।

anupama Spoiler Today 22 Fab 2022

माया का बॉयफ्रेंड लेगा एंट्री

End of Feed