Anupama Full Episode 24th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा अनुज को रोकने के लिए तमाम कोशिश करती हैं। लेकिन अनुज नहीं रुकता है और वो घर छोड़कर चला जाता है। देविका अनुपमा को रोकती हैं और कहती हैं उसे जाने दो। काव्या को महसूस होता है कि हसमुख की तबीयत ठीक नहीं हैं। हसमुख कहता है कि मुझे अनुपमा से एक बार बात करनी है। समर अनुपमा से कॉल करता है लेकिन वो फोन नहीं उठाती है। देविका बरखा से कहती हैं कि तुम अनुज को क्यों नहीं रोक रही हो। अनुपमा को क्यों ब्लेम कर रही हो।
anupama (credit pic: instagram)
बरखा कहती हैं कि अनुपमा ने माया को कपाड़िया परिवार में आने से रोका नहीं है। देविका ने कहा बरखा ने अनुज को भड़काया है। अंकुश बरखा का साथ देते हुए कहता है कि अनुपमा इन सबके लिए जिम्मेदार नहीं है। पाखी को अपनी मां के लिए दुख होता है। वहीं, अधिक कता है कि ये पल अनुज के लिए भी बहुत मुश्किल है। अनुज और अनुपमा के तलाक से सबसे ज्यादा वनराज खुश है। वनराज को लगता है कि वो एक बार फिर अनुपमा का दिल सकता है।
वनराज हर हालत में अपनी एक्स वाइफ अनुपमा की जिंदगी में वापस आना चाहता है। अनुज के जाने से अनुपमा पूरी तरह से टूट चुकी है। उसकी ऐसी हालत देखकर शाह परिवार को यकीन नहीं होता है। अनुपमा को छोटी अनु और अनुज की बहुत याद आती है। अनुज घर छोड़र जा चुका है और वो पूरी तरह से टूट चुका है। उसे लगता है कि वो अकेला रह गया है। माया अनुज के मिलती है और उसे अपने घर लेकर जाती है। अनुज माया के घर पर छोटी अनु से मिलकर बेहद खुश होता है। अनुज और छोटी को साथ देखकर माया भी खुश होती है। उसे लगता है कि अब उसका परिवार पूरा हो गया है।
