टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: पाखी की हरकत से विराट हुआ गुस्सा से लाल, सई- सत्या के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 11:41 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 24th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में सत्या और सई की तकरार अब दोस्ती में बदल गई है। शो के अपकमिंग ट्रैक में दोनों अब एक- दूसरे के करीब आ रहे हैं।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 24th March, 2023: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में चौहान परिवार में गुड़ी पाड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पाखी ने सई के खिलाफ लीगल केस कर दिया है। पाखी ने सई पर यूट्रस हटाने का आरोप लगाया है। इस आरोप की वजह से सई की नौकरी दांव पर है। सई को यकीन नहीं होता है कि पाखी ऐसी हरकत कर सकती हैं। पाखी की इस हरकत पर पूरा चौहान परिवार से खरी- खोटी सुनाता है।

शो के अपकिमंग एपिसोड में सत्या और सई के बीच में गलतफहमी हो जाती है। लेकिन सई को जैस ही अपनी गलती का ऐहसास होता है वो उससे माफी मांग लेती है। सत्या सई से कहता है कि मैं अब तक तुम्हारे बारे में गलत सोचता था। तुम्हारी सोच बहुत छोटी है। सई को सत्या की बातों का बुरा लगता है।

क्या सत्या के प्यार में पड़ी सई

सई का केस डॉक्टर सत्या के पास जाता है। सई डॉक्टर सत्या से कहती हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया और मेरे लिए मेरा काम सबसे ज्यादा जरूरी है। सत्या सई से कहता है कि क्या तुम्हें नहीं पता डॉक्टर अपने फैमिली मेंबर्स को ओपरेट नहीं करता है। सई के बचाव में विराट कहता है कि उसकी कोई गलती नहीं है। इस मुश्किल के समय में सत्या सई की मदद करेगा। सत्या की मां को सई बहुत पसंद है। उसे सई और सत्या की जोड़ी काफी अच्छी लगती हैं। वो दोनों को साथ में देखना चाहती है। हालांकि भवानी नहीं चाती हैं कि सई सत्या के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। वो सई से सत्या और उसके रिलेशनशिप के बारे में पूछती है। सई काकू को कोई जवाब नहीं देती है और कहती हैं कि वो मेरे अस्पताल में मेरे साथ काम करने वाला डॉक्टर है। विराट भी सत्या और सई को साथ में खुश नहीं होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article