Anupama Latest Spoiler: काव्या ने घरवालों के सामने खोली माया की पोल, अनुपमा के लिए अनुज से भिड़ेगा वनराज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2023, 01:33 PM IST

Anupama Full Episode 02nd March,2023: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के पॉपुलर शो अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। माया घरवालों के सामने अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार करेगी। अनुपमा इस बात को सुनने के बावजूद घरवालों के सामने अनुज का साथ देती हैं और कहती हैं कि मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है।

Anupama Full Episode 02nd March,2023: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आज के एपिसोड की शुरुआत लीला और काव्या के साथ होती है। लीला काव्या को अनिरुद्ध के साथ समय बिताने के लिए खरी-खोटी सुनाती है। काव्या भी अपनी सास लीला को कहती हैं जब मैं पहले वनराज के साथ इस तरह से घूमती थी तब तो आपने कभी नहीं रोका मुझे। लीला को उल्टा सुनाकर काव्या घर से चली जाती है। लीला वनराज से कहती हैं कि तुम्हें काव्या को रोकना चाहिए। हसमुख लीला से कहता है कि तुम दोनों लड़ाई बंद करके शिवरात्रि की पूजा की तैयारियां करो।

anupama (46)

anupama (credit pic: instagram)

इस पूजा में घर के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। माया अनुज के साथ पिकनिक पर बिताए पलों को लेकर मुस्कुराती रहती हैं। अनुपमा को माया के चेहरे पर अलग तरह की मुस्कुराहट दिखती हैं। वो अनु से पिकनिक की फोटो दिखाने के लिए कहती हैं। वो अनुज को बताती है कि अंकुश और बरखा घर वापस आने वाले हैं।

End of Feed