Anupama Spoiler: अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में हमने देखा कि पाखी के गायब होने से पूरा परिवार परेशान है। सबको चिंता है कि आखिर पाखी गई कहां? वनराज हमेशा की तरह पाखी के इस कदम के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता है। वनराज और अनुपमा को इस तरह से लड़ते देखकर अनुज बीच में आता है। अनुज कहता है कि ये वक्त एक- दूसरे से लड़ने का नहीं। पाखी को मिलकर ढूंढने का है। तभी अनुज के पास पुलिस का फोन आता है कि एक लड़की का कार एक्सीडेंट हुआ है।
Anupamaa Spoiler (credit Pic: Instagram)
अनुज देखने के लिए जाता है कि कहीं वो लड़की पाखी तो नहीं है। घर में समर, किंजल और तोषू पाखी के इस तरह से गायब होने से परेशान है। अनुपमा समर से कहती हैं कि अनुज को कॉल करें। अनुज का भी कुछ पता नहीं चलता है। अनुपमा पाखी के बाद अनुज के नहीं मिलने से परेशान हो जाती है।
पाखी को घर लाएगा अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज पाखी को सही सलामत घर वापस ले आएगा। पाखी के साथ आखिर क्या हुआ? उसे रोमिल या अधिक किसने कॉल किया था। इन सभी ट्विस्ट को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। पाखी के आने के बाद पूरा परिवार खुशी से कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार मनाएगा। छोटी और अनुपमा मिलकर एक प्यारा सा डांस परफॉर्मेंस देंगे।
