Anupama Spoiler: छोटी अनु ने खोली अनुपमा की पोल, अनुज को हुआ अपनी गलती का ऐहसास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 27, 2023, 01:17 PM IST

Anupama Spoiler : टीवी शो अनुपमा में अनुज और छोटी अनुज के बीच बातचीत होती है। छोटी अनु खुलासा करेगी कि आखिर क्यों अनुपमा ने मुझे जाने से नहीं रोका था। इस बात को जानने के बाद अनुज को होगा अपनी गलती का एहसास। मेकर्स शो में धांसू ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न लेकर आने वाले हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत में छोटी अनु अनुज से कहती हैं कि उसे माफ कर दे क्योंकि उसकी वजह से अनुपमा दूर हो गई है। छोटी अनु से कहती हैं कि आपको और मम्मी को एक- दूसरे की जरूरत है। अनुज कुछ समझ नहीं पाता है। अनु खुलासा करती हैं कि मैंने ही मम्मी को घर छोड़कर जाने से पहले कहा था कि आप पापा को कुछ भी मत बताना। मैं कुछ समय आपके और कुछ माया के साथ रहूंगी।

anupama (67)

anupama (credit pic: instagram)

मैं नहीं चाहती थी कि माया अकेली रहे। अनुज को अपनी गलती पर पछतावा होता है। वो अनुपमा से इसलिए नाराज होता है क्योंकि उसने छोटी को रोकने की एक बार भी कोशिश नहीं की। दूसरी तरफ घर में डिंपल और समर के बीच अनुज और अनुपमा को लेकर जमकर झगड़ा होता है। दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि समर डिंपल से शादी करने तक को मना कर देता है। घरवाले उसे समझाते हैं कि तुम ऐसा क्यों कह रहे हो। कल तक तो तुम शादी करने के लिए घरवालों से लड़ाई कर रहे थे।

End of Feed