Anupama, अनुज और वनराज के बीच अब खत्म हुई कोल्ड वॉर, तस्वीरों में झलका तीनों का दोस्ताना

Anupama BTS: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के सेट से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अनुज, अनुपमा और वनराज एक साथ नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह शानदार तस्वीर जिसे देख लोगो ने यह अंदाजा लगा लिया है की तीनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर खत्म हो गई है।

Anupama BTS: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सिर्फ यही नहीं बेहतरीन कहानी के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है। सिर्फ यही नहीं शो के कलाकार भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। इसी के साथ शो से अक्सर तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं, अब कुछ समय पहले एक तस्वीर सामन आई है जिसमें अनुपमा, अनुज और वनराज साथ बैठे नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह शानदार तस्वीर।

Anupama BTS

अनुपमा (Anupama) सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही अपने चैट शो के लिए गौरव खन्ना, रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे को साथ लेकर आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेकर्स लिखते हैं कि भाग 1 अगले सप्ताह आ रहा है!! तारीख (24 जुलाई) याद रखें ताकि आप मौज-मस्ती से न चूकें। ऐसे में आप अनुज, अनुपमा और वनराज की मस्ती 24 जुलाई को देख सकते हैं। यह तस्वीर देख लोगों ने अंदाजा लगाया की अब रूपाली, गौरव और सुधांशु के बीच चल रही लड़ाई खत्म हो गई है।

End of Feed