टीवी मसाला

Exclusive: तंगहाली के बीच Jhanak मेकर्स ने फिर थामा संजय गांधी का हाथ, धाकड़ ट्विस्ट के साथ कराई वापसी

Exclusive Sanjay Gandhi Re Enters In Jhanak: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने इसकी काया पलट दी है। वहीं अब इसमें एक्टर संजय गांधी की एंट्री हुई है, जिन्होंने शो में गुरुजी का रोल अदा किया था।

Image

'झनक' में हुई इस सितारे की वापसी

Exclusive Sanjay Gandhi Re Enters In Jhanak: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों का खूब दिल जीता है। 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में भी इन दिनों टॉप पर देखा जा रहा है। शो ने अपने धाकड़ ट्विस्ट से 'गुम है किसी के प्यार में' तक को मात दे दी है। 'झनक' (Jhanak) में अभी तक दिखाया गया है कि झनक मुंबई में गुरुजी की केयरटेकर बनती है। लेकिन गुरुजी उसका डांस देख इंप्रेस होते हैं और उसे कॉम्पिटीशन का हिस्सा बनने के लिए मनाते हैं। इन सभी ट्विस्ट और टर्न्स के बीच 'झनक' में एक किरदार ने वापसी की है।

दरअसल, हिबा नवाब के शो 'झनक' में एक्टर संजय गांधी (Sanjay Gandhi) ने वापसी की है। शो में उन्होंने गुरूजी का रोल अदा किया था, साथ ही वह झनक के पिता भी हैं। 'झनक' (Jhanak) से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि एक्टर संजय गांधी ने 'झनक' की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी वापसी 'झनक' में जबरदस्त मोड़ ला सकती है। बता दें कि कुछ वक्त पहले संजय गांधी ने 'झनक' मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 महीने के ब्रेक के नाम पर उन्हें महीनों तक घर पर बैठने के लिए मजबूर किया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी।

उधार लेकर संजय गांधी ने किया था गुजारा

संजय गांधी (Sanjay Gandhi) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी हालत इस कदर खराब हो गई थी कि वह अंधेरी में किराए के घर में रह रहे थे। साथ ही उसका किराया भी संजय गांधी उधार लेकर चुका रहे थे। बता दें कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दद्दा जी का रोल अदा कर चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article