Anupama Promo: धर्म संकट में फंसी अनुपमा और राही, राघव और मोहित के लिए होगा अब अपनों से युद्ध

Anupama Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने सीरियल से जुड़ा एक धांसू प्रोमो शेयर किया है जिसमें अनुपमा और राही की जिंदगी में आने वाले तूफान की झलक देखने को मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Anupama Promo: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' की कहानी दिन पर दिन काफी मजेदार होती जा रही है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि वो जनता का दिल जीत सके। हाल ही में 'अनुपमा' में दो नए कलाकार मनीष गोयल और रणदीप राय की एंट्री हुई है। मनीष राघव का किरदार निभा रहे हैं जो एक कैदी है। वहीं रणदीप राय ख्याति कोठारी की पहली शादी से हुई औलाद का किरदार निभा रहे हैं। इन सब ट्विस्ट और टर्न्स के बीच सीरियल 'अनुपमा' का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जो देखने में काफी मजेदार है।

Anupama Latest Promo

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत कृष्ण कुंज से होगी जिसमें पूरा शाह परिवार राघव के घर में रहने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बा अनुपमा से कहती है की कृष्ण कुंज के घर में या तो राघव रहेगा या वो पूरा परिवार। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की तरह राही भी अपने ससुराल वाले कोठारी परिवार से मोहित के लिए लड़ रही है। प्रेम राही से कहेगा की अगर उसने मोहित का साथ दिया तो उसे ये घर छोड़कर जाना होगा। दोनों ही मां-बेटी के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है।

End of Feed