TV Actress Playing TMKOC Dayaben: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर अपनी स्टारकास्ट और कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। कई महीनों लगातार मेहनत के बाद शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर के स्थान पर पहुंच गया है। कलाकारों के साथ-साथ छप्परफाड़ टीआरपी देख मेकर्स भी काफी ज्यादा खुश है। कल सेट से खबर सामने आई कि मेकर्स को अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है जिसे जल्द ही टीवी पर लॉन्च कर दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक टीवी एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो दयाबेन के लुक में नजर आ रही हैं।
कई साल पहले टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कह दिया था। ऐसे में दर्शक उन्हे वापिस परदे पर देखने के लिए मेकर्स से गुहार लगाते थे। लेकिन कल खबर मिली की आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को वो टीवी हसीना मिल गई है जो दयाबेन का किरदार निभाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हालांकि सेट से आई तस्वीर में देखने को मिला की टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल (Kajal Pisal) ने दयाबेन का लुक अपनाया हुआ है और हाथ जोड़कर कैमरे के आगे नमस्ते कर रही हैं।
इस वायरल फोटो को देख हर कोई चौंक गया और जानना चाहता है कि क्या काजल पिसल ने ही दिशा वकानी को रिप्लेस किया है। ऐसा कहा जा रहा है की ये तस्वीर उस समय की है जब काजल ने दयाबेन का रोल निभाने के लिए मेकर्स को ऑडिशन दिया था। अभी तक मेकर्स की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। हम आशा करते हैं की जल्द से जल्द दर्शकों का इंतजार खत्म हो और नई दयाबेन के चेहरे से पर्दा उठे।
