टीवी मसाला

Anupama के इस कलाकार को दी गई शो छोड़ने की धमकी, कहा 'एक महिला मुझे बार-बार...'

TV Actors Threaten To Leave Anupama: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' में एक कलाकार को एक शख्स द्वारा छोड़ने की धमकी मिली है। सिर्फ यही नहीं उस कलाकार को बार-बार ऐसे डरा देने वाले मैसेज तक किए जा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Anupama TV Actors Threaten To Leave show

TV Actors Threaten To Leave Anupama: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपनी कहानी और नए-नए कलाकारों की एंट्री की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। जबरदस्त कहानी के चलते शो एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। ऐसे में मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं की वो हमेशा इस रेटिंग को उपर रखें। इस बीच शो 'अनुपमा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शो के ही एक कलाकार ने खुलासा किया की उन्हे एक शख्स से 'अनुपमा' को छोड़ने की धमकी मिल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में राघव का किरदार निभा रहे मनीष गोयल (Manish Goel) ने खुलासा किया कि उन्हे शो छोड़ने की धमकी मिल रही है। मनीष ने कहा 'मेरे किरदार को दर्शकों से प्यार मिल रही है लेकिन कुछ इसे नापसंद कर रहे हैं। लोगों को लगता है की राघव अनुज हैं। एक महिला मुझे इंस्टाग्राम पर बार-बार कॉल और मैसेज कर कह रही है कि 'अनुपमा' छोड़ दो वरना मैं टीवी तोड़ दूंगी।' दरअसल सीरियल 'अनुपमा' में मनीष एक कैदी का किरदार निभा रहे हैं जो काफी खूंककार है। उसने अनुपमा को चोट पहुँचने की भी कोशिश की। ऐसे में जो औरते मनीष को धमकी दे रही है वो इस किरदार से डर गई है।

मनीष ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया की जब ये रोल ऑफर हुआ उन्हे लगा की राघव एक बिजनेस टाइकून होगा। हालांकि राजन शाही ने बताया की वो 20 साल से जेल में रह रहा एक कैदी है। मनीष को लगा की ये किरदार एक महिला सेंटरिक वाले सीरियल के लिए ज्यादा है लेकिन राजन शाही ने उन्हे दिलासा देते हुए कहा की ये ही कहानी में चलेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article