Bigg Boss 19: राजन शाही ने दिया गौरव खन्ना को समर्थन, अनुपमा प्रोड्यूसर ने कह डाली ये बड़ी बात

Rajan Shahi Support Gaurav Khanna: शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट गौरव खन्ना इन दिनों जनता के प्यार और सपोर्ट से घिरे हुए हैं। ऐसे में अब सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने गौरव खन्ना को समर्थन दिखाते हुए तारीफ़ों के पुल बांधे और बताया कि असल जिंदगी में कंटेस्टेंट कैसे हैं।

Rajan Shahi Support Gaurav Khanna: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का कल यानी 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए काफी उत्साहित है कि किस कंटेस्टेंट के हाथ शो की चमचमाती ट्रॉफी हाथ लगेगी। 19वें सीजन के फाइनलिस्ट टीवी एक्टर गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर जनता से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। वहीं इस बीच सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपना सपोर्ट दिखाते हुए गौरव खन्ना के बारें में काफी कुछ कहा कि असल जिंदगी में वो एक अच्छे और मेहनती इंसान है।

End of Feed