Exclusive: Anupama को सुधांशु पांडे के बाद Madalsa Sharma ने कहा अलविदा, 4 साल बाद शो को किया टाटा-टाटा बाय-बाय

Madalsa Sharma Quits Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा को कुछ समय पहले ही सुधांशु पांडे ने अलविदा कह दिया था। इसी बीच अब हमें कहानी में काव्या का किरदार निभा रही मदालसा शर्मा ने बताया की उन्होंने शो को 4 साल बाद अलविदा कह दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कारण।

Madalsa Sharma Quits Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। शो से टीवी कलाकारों का आना-जाना सा लगा हुआ है जिसे देख हर कोई हैरान है। पिछले महीने अगस्त में शो को सुधांशु पांडे ने एक दम से अलविदा कह दिया था जिससे सारे फैंस काफी हैरान थे। अब टाइम्स नाउ के पास सीरियल की एक और हसीना के शो छोड़ने की खबर हाथ लगी है। यह और कोई नहीं बल्कि काव्या का किरदार निभा रही मदालसा शर्मा हैं। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर मदालसा ने शो को अलविदा क्यूँ कहा।

Madalsa Sharma Quits Anupama

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) को सुधांशु पांडे के बाद अब 4 साल बाद टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने अलविदा कह दिया है। जी हाँ, हमें ये खबर खुद टीवी एक्ट्रेस ने एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि अनुपमा छोड़ने की खबर सच्ची है, हाँ मैं शो छोड़ रही हूं और मैं इसके बारे में बात कुछ समय बाद करूंगी। इस साल कहानी के कई बड़े किरदारों ने शो को गुडबाय कह दिया है जिसे देख हर कोई हैरान है। फैंस मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या अनुपमा बंद होने वाला है?

End of Feed