टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 September: रुही ने रिपोर्ट बदल अभिरा को ठहराया बांज, अरमान के लिए की हदें पार

YRKKH Spoiler 16 September: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि कल अभिरा और अरमान अपने बच्चे-परिवार को लेकर बात करते हैं। इस बीच संगीत सेरमनी में अभिरा बेहोश हो जाती है और रिपोर्ट्स सामने आते ही पता लगता है की अभिरा कभी माँ नहीं बन सकती है।

Image

YRKKH Spoiler 16 September

YRKKH Spoiler 16 September: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांध लिया है। शो इस बार टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है लेकिन आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट से अनुपमा को टक्कर दे सकता है। कल सीरियल में देखने को मिला था की अभिरा और अरमान अपने आने वाली जिंदगी और बच्चों को लेकर बात करते हैं और अपनी खवाइशें जाहीर करते हैं। संगीत सेरमनी में अभिरा नाचते-नाचते बेहोश हो जाती है और हर कोई उनके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज 16 सितंबर के एपिसोड में क्या होने वाला है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। इस बीच रुही के हाथ अभिरा की ब्लड रिपोर्ट हाथ लगती है वह उसे पढ़ कहती है कि 'ये बात तो दादी सा को पता होनी चाहिए। रुही अरमान को रोक लेती है जिसे अभिरा देख लेती है, वह उसे बताती है कि रिपोर्ट में लिखा है की अभिरा कभी माँ नहीं बन सकती। यही बात सुन अरमान का दिल कांच की तरह टूट जाता है और वह रिपोर्ट्स की पुष्टि के लिए डॉक्टर को फोन करता है। अस्पताल से डॉक्टर रिपोर्ट को सच बताती है और अरमान को कहती है कि अगर अभिरा माँ बनी तो उसकी जान को खतरा हो सकता है'।

रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल बढ़ती कहानी में आगे अभिरा अरमान से पूछती है की रुही ने उसे क्या कहा लेकिन वह बात तो टाल देता है। अरमान के चेहरे पर परेशानी ने देख दादी सा उससे रिपोर्ट के बारे में पूछती है। खबरों की मानें तो कहानी में रुही अब सेरोगेट मदर बन अभिरा और अरमान के बच्चे को अपने कोक में रखेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article